नई दिल्ली, फरवरी 24 -- आदेश : तदर्थ समिति करेगी कराटे का प्रबंधन नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से देश में कराटे के संचालन के लिए एक तदर्थ (एड-हॉक) समिति गठित करने को कहा है। असल में कई संगठन इस खेल का राष्ट्रीय महासंघ होने का दावा कर रहे हैं, जिससे 'व्यवस्थित प्रशासन' प्रभावित हो रहा है और खिलाड़ियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। आईओए अध्यक्ष पीटी उषा को लिखे पत्र में मंत्रालय ने कहा कि कराटे इस वर्ष एशियाई खेलों की सूची में है, इसलिए इसके सुशासन की संरचना सुनिश्चित करना आवश्यक है। इस स्पर्धा में कुल 56 पदक दांव पर हैं। मंत्रालय द्वारा किसी 'उपयुक्त महासंघ' को मान्यता देने तक इस समिति की जिम्मेदारियों में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन भी शामिल होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.