नई दिल्ली, जनवरी 20 -- आईपीएल : एआई प्रायोजन के लिए 270 करोड़ का करार नई दिल्ली। बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले गूगल के एआई प्लेटफॉर्म जेमिनी के साथ 270 करोड़ रुपये का प्रायोजन करार किया है। जेमिनी की प्रतिद्वंद्वी कंपनी चैट जीपीटी महिला प्रीमियर लीग के प्रायोजकों में से एक है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया, यह करार तीन साल के लिए है और आईपीएल की वैश्विक अपील की बानगी देता है। बीसीसीआई को पिछले साल जर्सी के लिए नया प्रायोजक तलाशना पड़ा जब भारत सरकार ने ड्रीम 11 जैसे वास्तविक धन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया था। बाद में अपोलो टायर 579 करोड़ रुपये के करार के बाद जर्सी का प्रायोजक बना। टाटा समूह के पास आईपीएल के टाइटल प्रायोजन अधिकार हैं। आईपीएल 2026 इस साल 26 मार्च से 31 मई तक खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्त...