नई दिल्ली, जनवरी 20 -- आईजीयू ने गोल्फ खिलाड़ियों को सावधान किया नई दिल्ली। भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) ने गोल्फ खिलाड़ियों को सलाह दी है कि वे नई दिल्ली स्थित आधिकारिक तौर पर मान्य आईजीयू कार्यालय के अलावा किसी अन्य संस्था या व्यक्ति से किसी भी संपर्क, निर्देश या नोटिस पर ध्यान न दें। संघ ने 15 दिसंबर 2024 को चुनी गई गवर्निंग बॉडी की कानूनी स्थिति को दोहराया है, जो भारत में गोल्फ के लिए एकमात्र राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) है। संघ के महानिदेशक, मेजर जनरल विभूति भूषण की एडवाइजरी में कहा गया है कि केवल एनएसएफ ही खिलाड़ियों का चयन करने और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए कोचिंग कैंप आयोजित करने को अधिकृत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...