नई दिल्ली, जनवरी 12 -- आईओए ने राष्ट्रीय ओलंपिक अकादमी फिर शुरू की नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने सोमवार को अहमदाबाद में राष्ट्रीय ओलंपिक अकादमी (एनओए) को 'औपचारिक रूप से' फिर से शुरू करने की घोषणा की। इसकी कमान आईओए अध्यक्ष और पूर्व दिग्गज धाविका पीटी उषा संभालेंगी। इसे भारत में ओलंपिक आंदोलन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है। आईओए के सीईओ रघुराम अय्यर ने बताया, राष्ट्रीय ओलंपिक अकादमी 2018 से है लेकिन महामारी जैसे कारणों से यह सक्रिय नहीं थी। इसलिए इसे फिर से शुरू किया जा रहा है। आईओए ने साथ ही कहा कि राष्ट्रीय ओलंपिक शिक्षा एवं विकास कार्यक्रम (एनओईडीपी) भी शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.