नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- आईओए और इटली की ओलंपिक समिति में करार नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और इटली की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (सीओएनआई) ने बुधवार को खेलों में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसमें दोनों देशों के बीच खेलों के सहयोग में ट्रेनिंग, बुनियादी ढांचा साझा करने और खेल विज्ञान पर विशेष जोर दिया गया है। यह समझौता खेलों के संयुक्त प्रोत्साहन, विशेषज्ञता के आदान-प्रदान और दोनों देशों के उच्च स्तरीय बुनियादी ढांचे और उत्कृष्टता केंद्रों तक खिलाड़ियों, कोचों और खेल विज्ञान के पेशेवरों की पारस्परिक पहुंच के लिए एक संरचित ढांचा प्रदान करता है। आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा, इटली की ओलंपिक समिति के साथ यह साझेदारी हमारे खिलाड़ियों को दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित खेल प्रणालियों में ट्रेनिंग करने...