नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- आईएलटी-20 : नीलामी में शामिल होना चाहते अश्विन नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से विदा ले चुके दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पुष्टि की है कि वह 2 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 तक यूएई में होने वाले आईएलटी-20 के अगले सत्र की नीलामी का हिस्सा बनने के इच्छुक हैं। कुछ दिनों में 39 वर्ष के होने जा रहे अश्विन ने हाल में आईपीएल से संन्यास लिया है और अब दूसरे देशों में टी-20 लीग खेल सकते हैं। अश्विन के हवाले से क्रिकबज ने कहा, मैं आयोजकों के संपर्क में हूं। उम्मीद है कि नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने पर कोई खरीदार मिल जाएगा। रजिस्ट्रेशन 10 सितंबर तक पूरे हो जाएंगे और नीलामी 30 सितंबर को दुबई में होगी। इस लीग में पहली बार नीलामी हो रही है जबकि अब तक खिलाड़ी चुनने के लिए ड्राफ्ट व्यवस्था थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.