नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- आईएलटी-20 : डेजर्ट वाइपर्स ने गल्फ जायंट्स को हराया दुबई। खुजैमा तनवीर के चार विकेट के बाद सैम कुरेन (67 नाबाद) और मैक्स होल्डेन (64 नाबाद) की 77 गेंद में 123 रन की अटूट साझेदारी से डेजर्ट वाइपर्स ने गल्फ जायंट्स को आठ विकेट से हराकर आईएलटी-20 में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। तनवीर ने 10 रन देकर चार विकेट लिये, जो लीग के इतिहास में यूएई के किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। गल्फ जायंट्स की टीम खराब शुरुआत के बावजूद सात विकेट पर 157 रन बनाए। वाइपर्स ने दूसरे ओवर में क्रिस वुड की गेंद पर फखर जमां (14 रन) और फिर चौथे ओवर में हसन नवाज (सात रन) का विकेट गंवा दिया। नवाज रन आउट हुए। फिर कुरेन और होल्डेन ने 19 गेंद रहते टीम को आसान जीत दिला दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...