नई दिल्ली, फरवरी 11 -- अश्विन ने पाक स्पिनर के एक्शन का बचाव किया नई दिल्ली। रविचंद्रन अश्विन ने पाक स्पिनर उस्मान तारिक का बचाव किया है जिनके गेंदबाजी एक्शन पर अमेरिका के खिलाफ पाक की जीत के बाद चर्चा हो रही है। 28 साल के इस खिलाड़ी के अनोखे एक्शन में रन-अप में खास रुकावट और साइड-आर्म रिलीज शामिल है। इसने लोगों का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हुई। पर भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक्स पर लिखा, उनके एक्शन की वैधता आईसीसी जांच केंद्र में ही टेस्ट की जा सकती है। 15 डिग्री के कोहनी घुमाव के नियम को मैच के दौरान मैदानी अंपायर सही तरीके से नहीं आंक सकते। ऐसे में बिना जांच आरोप लगाना गलत होगा। डिलीवरी स्ट्राइड में रुकावट पर उन्होंने कहा कि अगर यह गेंदबाज के एक्शन का हिस्सा है तो यह कानूनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...