नई दिल्ली, फरवरी 3 -- अल्काराज ने रॉटरडम ओपन से नाम वापस लिया रॉटरडैम। ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने रॉटरडम में होने वाले एबीएन एमरो ओपन टेनिस से नाम वापस ले लिया है। टूर्नामेंट आयोजकों ने मंगलवार को यह घोषणा की। 9 से 16 फरवरी तक होने वाले इस टूर्नामेंट में अल्काराज की गैरमौजूदगी के बावजूद दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव, फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे और एलेक्स डि मिनॉर सहित कई प्रमुख खिलाड़ी खेलेंगे। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी अल्काराज ने करियर में 15 बड़े खिताब जीते हैं। 22 साल के अल्काराज ने करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बनकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के एक दिन बाद इस टूर्नामेंट से नाम वापस लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...