नई दिल्ली, अगस्त 13 -- अब 'बार्बी के अवतार में दिखेंगी वीनस विलियम्स 45 साल की उम्र में टेनिस कोर्ट पर वापसी करके खेलों की दुनिया में सबके लिए प्रेरणा बनीं वीनस विलियम्स के जज्बे को 'बार्बी ब्रांड ने भी सलाम किया है। खिलौना बनाने वाली विश्व की इस मशहूर कंपनी ने प्रेरणादायी महिलाओं की अपनी सीरीज में वीनस को लेकर 'बार्बी डॉल बनाई है जिसे शुक्रवार को जारी किया जाएगा। इसमें यह दिग्गज खिलाड़ी 'बार्बी के रूप में नजर आएगी। इस गुड़िया को उसी तरह की पोशाक पहनाई गई है जो वीनस ने 2007 में विम्बलडन चैंपियन बनने के दौरान पहनी थी। यह वही वर्ष था, जब पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में महिलाओं को पुरुषों के बराबर पुरस्कार राशि मिली थी। इस गुड़िया की खुदरा कीमत 38 डॉलर बताई गई है, जिसमें वीनस पूरी तरह सफेद पोशाक में होंगी। उनके गले में हरे रंग का र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.