नई दिल्ली, जनवरी 13 -- अफगानिस्तान के खिलाफ किंग विंडीज के कप्तान नई दिल्ली। वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की मंगलवार को घोषणा कर दी। दुबई में जो 19 से 22 जनवरी तक खेली जाने वाली सीरीज में नियमित कप्तान शाई होप की गैरमौजूदगी में ब्रैंडन किंग टीम की कप्तानी करेंगे। क्वेंटिन सैम्पसन को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। होप के साथ रोस्टन चेज, अकील हुसैन और शेरफेन रदरफोर्ड भी उपलब्ध नहीं हैं। टीम 14 जनवरी को रवाना होगी और दो दिन बाद यूएई पहुंचेगी। टीम : ब्रैंडन किंग (कप्तान), एलिक अथानाजे, केसी कार्टी, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, शिमरोन हेटमायर, आमिर जांगू, शमर जोसेफ, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, खैरी पियरे, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रेमन सिमंड्स, शमर स्प्रिंगर।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.