नई दिल्ली, मई 9 -- धर्मशाला, संवाददाता। पड़ोसी शहर जम्मू और पठानकोट में पाकिस्तान के ड्रोन हमलों के बाद गुरुवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच बीच में ही रद्द कर दिया गया। पंजाब की टीम 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना चुकी थी जब ब्लैकआउट हो गया। इसका कारण पहले फ्लडलाइट की खराबी बताया गया था। बारिश के कारण खेल निर्धारित समय से देरी से शुरू हुआ था। आखिरकार टीमों और दर्शकों को उनकी सुरक्षा के लिए स्टेडियम से बाहर निकाला गया। यहां के खूबसूरत मैदान की क्षमता लगभग 23,000 है और खाली कराए जाने के समय यह लगभग 80 प्रतिशत भरा हुआ था। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के एक सूत्र ने कहा, दर्शकों में कोई घबराहट नहीं थी। उन्हें (दर्शकों और खिलाड़ियों को) बहुत सावधानी से और सुरक्षित रूप से स्टेडियम से बाहर ले जाया गया। स्टेडिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.