नई दिल्ली, जनवरी 4 -- नई दिल्ली। भारतीय युवा स्क्वॉश खिलाड़ी अनाहत सिंह (अंडर-19 वर्ग) और आर्यवीर दीवान (अंडर-17 वर्ग) ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को ब्रिटिश जूनियर ओपन के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। जूनियर एशियाई चैंपियन अनाहत ने बर्मिंघम में चल रहे टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में मिस्र की बार्ब समेह को 3-1 (11-4, 10-12, 11-9, 11-3) से पराजित किया। भारतीय खिलाड़ी ने पूरे मैच में अपनी प्रतिद्वंद्वी पर दबदबा बनाए रखा। आर्यवीर ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मिस्र के ही खिलाड़ी यासीन कुरेइतेम को 3-2 (9-11, 11-3, 10-12, 11-9, 12-10) से बाहर का रास्ता दिखाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...