नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- अजलन शाह हॉकी में भारत-बेल्जियम मैच आज इपोह। भारत और बेल्जियम के बीच अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दौर का मैच खराब मौसम के कारण अब मंगलवार को खेला जाएगा। भारत और बेल्जियम का मैच सोमवार को समय पर शुरू हुआ लेकिन तीन मिनट बाद ही भारी बारिश के कारण इसे रोकना पड़ा। इसके बाद मैच रात 8.45 से शुरू हुआ लेकिन मौसम में सुधार नहीं देखते हुए मैच को कल तक स्थगित करने का फैसला किया गया। आयोजकों ने बयान में कहा, भारतीय पुरुष हॉकी टीम का बेल्जियम के खिलाफ सुल्तान अजलन शाह कप का मैच स्थगित कर दिया गया है। अब यह मैच कल होगा। भारत छह साल बाद टूर्नामेंट में खेल रहा है। पहले मैच में भारत ने कोरिया को 1-0 से हराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...