नई दिल्ली, फरवरी 7 -- अंडर-19 टीम को 7.5 करोड़ रुपये का इनाम मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अंडर-19 विश्व कप खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के लिए साढ़े सात करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। बीसीसीआई के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने छठी बार अंडर-19 चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम, कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ और जूनियर क्रिकेट कमेटी के लिए साढ़े सात करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर सैकिया ने लिखा, भारत के इंग्लैंड को हराकर अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद पूरा देश खुश है... हमने विजेता टीम के लिए 7.5 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है। शुक्रवार को हरारे में टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार खिताब जीता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...