शाहजहांपुर, फरवरी 7 -- खेलो भारत नगर खेल कुंभ के अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, शाहजहांपुर महानगर द्वारा शनिवार को मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन को एनटीआई से प्रारंभ होकर खिरनी बाग रामलीला मैदान पर समापन हुआ और पुरस्कार वितरण किया गया। मिनी मैराथन के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने मैराथन बालिका वर्ग में नेहा प्रथम, रोशनी द्वितीय, रागिनी को तृतीय एवं बालक वर्ग में जादूराम प्रथम,सोनू द्वितीय, राहुल तृतीय को मेडल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.