चक्रधरपुर, अक्टूबर 9 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के बुढ़ीगोड़ा मैदान में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के बीपीओ बलराज कपूर ने दी। उन्होंने बताया कि खेलो झारखंड प्रतियोगिता में एथलेटिक्स और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी, प्रखंड प्रमुख, मुखिया तथा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह साढ़े आठ बजे आयोजित होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व में ही प्रतिभागी विद्यालयों द्वारा चक्रधरपुर बीआरसी में आवेदन किया हैं। आवेदन के आलोक में उन्हीं विद्यालयों के बच्चे इस खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.