रामगढ़, अगस्त 29 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना, रामगढ़ की ओर से आयोजित 'खेलो झारखंड 2025-26' की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गांधी मेमोरियल में हुआ। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल और बतौर विशिष्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम शर्मा, जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार,कार्यपालक दंडाधिकारी रीना कुजूर,रामगढ़ जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव सीडी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। खिलाड़ियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.