मुरादाबाद, नवम्बर 27 -- मुरादाबाद। राजस्थान के उदयपुर में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में हिंदू कॉलेज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कॉलेज के छात्र सचिन कुमार सिंह ने बुधवार को 81 किलोग्राम जूडो वर्ग में स्वर्ण पदक तथा प्रखर कुमार सिंह ने गुरुवार को 90 किलोग्राम जूडो वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस सफलता पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसएस रावत ने प्रसन्नता व्यक्त की। कॉलेज के क्रीड़ा सचिव डॉ. पंकज सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह उपलब्धि दोनों खिलाड़ियों की अथक मेहनत के साथ-साथ उनके जूडो कोच महेश की निष्ठा, समर्पण और उन्नत प्रशिक्षण का परिणाम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...