चाईबासा, मई 5 -- चाईबासा। 06 मई से 09 मई तक बिहार के पटना में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया युथ गेम्स के लिए झारखंड रग्बी टीम में पश्चिमी सिंहभूम के दो रग्बी खिलाड़ी बीरबल बिरुवा और अजीत हेस्सा का चयन हुआ है । इनका चयन पिछले दिनों रांची में आयोजित हुई राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के आधार पर हुआ है। बीरबल बिरुवा और अजीत हेस्सा के चयन पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सह रग्बी पश्चिमी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष मंत्री दीपक विरुवा, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के संरक्षक मुकुंद रुंगटा ,अनिल खिरवाल, अध्यक्ष नितिन प्रकाश एवं सचिव अजय नायक तथा जिला रग्बी सचिव नरेश हेस्सा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.