धनबाद, मई 3 -- धनबाद। बिहार में चार से 15 मई तक भारत की प्रतिष्ठित खेल स्पर्धा खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 का आयोजन किया जाएगा। बिहार के पटना, राजगीर, गया, भागलपुर व बेगूसराय में 28 खेलों का आयोजन किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी चार मई को मोदी खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन करेंगे। स्वदेशी सिख मार्शल आर्ट गतका में झारखंड से 10 खिलाड़ी, दो कोच और एक मैनेजर बिहार जाएंगे, जिनमें राजकमल के तीन खिलाड़ी हैं। टीम में पलक परमा, रणवीर ठाकुर, मिनमय दास और कोच पप्पू कुमार शामिल हैं। बोध गया में तीन से आठ मई तक गतका का आयोजन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.