कानपुर, दिसम्बर 4 -- राजस्थान में चल रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की एथलीट चंचल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। उन्होंने 3000 मीटर स्टिपलचेज इवेंट में तीसरा स्थान प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की। चंचल की इस सफलता पर विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने शुभकामनाएं दी। विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, क्रीड़ा सचिव निमिषा सिंह कुशवाहा समेत विभाग के सभी शिक्षकों ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.