अलीगढ़, नवम्बर 27 -- अलीगढ़। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के लिए बुधवार का दिन खेल उपलब्धियों के नाम रहा। राजस्थान सरकार, भारत सरकार व अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित खेलो इंडिया अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के छात्र शिवम ने 92 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में रजत पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया। बीए पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थी शिवम की इस उपलब्धि ने विश्वविद्यालय समुदाय में उत्साह भर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, सत्र 2024-25 में विश्वविद्यालय के तीन छात्रों ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई किया था। इनमें शिवम (90 किग्रा कुश्ती), शिवा (70 किग्रा कुश्ती) व शिवम सैनी (75-80 किग्रा बॉक्सिंग) शामिल रहे। शिवम क...