कानपुर, दिसम्बर 5 -- कानपुर। राजस्थान में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 (केआईयूजी) चल रहे हैं। इसमें छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की छात्रा बॉक्सिंग खिलाड़ी इप्सिता विक्रम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इप्सिता विक्रम ने फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने इप्सिता की इस कामयाबी पर शुभकामनाएं दीं। वहीं, शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, क्रीड़ा सचिव निमिषा सिंह कुशवाहा ने इप्सिता विक्रम और उनके कोच नरेंद्र प्रताप सिंह को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.