गाजीपुर, मार्च 10 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लखनऊ में आयोजित खेलो इंडिया वुमेन ताइक्वांडो लीग में करमपुर स्टेडियम की बेटी रोली राज ने कांस्य पदक हासिल किया है। कोच संजय ने बताया कि पहले दोनों मैचों में खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल करने में कामयाब रही, जबकि सेमीफाइनल मुकाबले में चूक गई और कांस्य पदक पर ही संतोष करना पड़ा। रोली की जीत पर स्टेडियम सहित दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल अनौनी में खुशी का माहौल बना हुआ है। कोच ने बताया कि रोली ने जूनियर नेशनल में कांस्य पदक, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में लगातार पदक जीत चुकी है। रोली का कहना है कि वे अपने कोच संजय भारद्वाज के सपने को सच करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। रोली की इस जीत पर मैनेजिंग डायरेक्टर आशुतोष सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. रमेश चंद्र सिंह, अनिकेत सिंह, सुजीत तिवारी, पूजा सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.