रांची, जनवरी 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के जनजातीय (ट्राइबल) खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी 14 फरवरी से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन प्रस्तावित है। इस प्रतियोगिता में झारखंड की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए झारखंड खेल प्राधिकरण (साझा) द्वारा 9 जनवरी को रांची के विभिन्न केंद्रों पर चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। झारखंड के खिलाड़ी कुल सात खेल स्पर्धाओं- हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी, बास्केटबॉल और कुश्ती में हिस्सा लेंगे। सभी खेलों के लिए ट्रायल सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएंगे। चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। ट्रायल के लिए योग्यता ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जो झारखंड राज्य के स्थायी निवासी हों। खिलाड़ी अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग से सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.