जहानाबाद, अप्रैल 29 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए टॉर्च जिले में प्रवेश किया। जिले में प्रवेश करने के बाद उमता धरनई हाई स्कूल प्रांगण में इन लोगों का स्वागत किया गया। इस मौके पर उपस्थित छात्रों को खेलो इंडिया यूथ 2025 के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्रों को बताया गया कि यह कार्यक्रम खेलों के प्रति बच्चों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से किया गया है। छात्रों को पढ़ाई के साथ खेल कर भी ध्यान देना चाहिए। खेल के माध्यम से देश का नाम रोशन किया जा सकता है। इस मौके पर उमता धरनई हाई स्कूल, मिडिल स्कूल और पिपरा मिडिल स्कूल के छात्र उपस्थित थे। छात्रों के द्वारा आकर्षक रंगोली भी बनाया गया था। यह टीम पूरे जिले के स्कूलों में जाकर बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करेगा। मौके पर बीडीओ मृत्युंजय कुमार, प्रखंड शिक्षा पद...