कानपुर, दिसम्बर 1 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 का आयोजन 1 से 4 दिसंबर के बीच जयपुर में किया जा रहा है। इसमें एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कानपुर के अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी संजीव कुमार सिंह को टूर्नामेंट के लिए तकनीकी अधिकारी नामित किया है। भवानी नगर निवासी संजीव कुमार सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर में सहायक सचिव (मानव संसाधन विकास) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने वर्ष 2025 में वर्ल्ड एथलेटिक्स की ब्रॉन्ज लेवल परीक्षा उत्तीर्ण कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तकनीकी दक्षता को प्रमाणित किया है। संजीव इससे पूर्व कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 (नई दिल्ली) और साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन सीनियर चैम्पियनशिप 24-26 अक्तूबर 2025 रांची में भी सफलतापूर्वक यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनकी इस उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.