मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। बिहार एथलेटिक्स कोच अभिजीत आनंद जयपुर के मान सिंह स्टेडियम में चल रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के एथलेटिक्स इवेंट में टेक्निकल अधिकारी होंगे। एथलेटिक्स इवेंट एक से चार दिसंबर तक आयोजित है। जारंग हाईस्कूल में खेल शिक्षक के रूप में कार्यरत अभिजीत आनंद पिछले कई वर्षों से बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन और भारतीय एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में भाग ले रहे हैं। वहीं पूर्वी क्षेत्र एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बिहार टीम का कोच भी रह चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.