जमशेदपुर, फरवरी 17 -- केरला पब्लिक स्कूल कदमा में अस्मिता खेलो इंडिया गर्ल्स बास्केटबॉल लीग 2025-26 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया और खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बाद टाटा स्टील की टीम विजेता बनी, जबकि मैडनेस टीम उपविजेता रही और बाल्डविन टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक शरतचन्द्र रहे, जबकि विशेष अतिथि समाजसेवी और मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान उपस्थित थे। टूर्नामेंट का संचालन झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय कोच जेपी. सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। एसोसिएशन के अध्यक्ष हरभजन सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, कार्यकारी सदस्य एम.डी. जलाल शेख, निजाम अली और आरिफ आफताब ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह उत्साहपूर्...