काशीपुर, फरवरी 9 -- काशीपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में खेलो इंडिया अनुसूचित जनजाति के पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के खेल विधाओं का एथलीट, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, स्विमिंग व आर्चरी के लिए पुनः चयन ट्रायल सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ। ट्रायल में ऊधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल से करीब छह दर्जन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। स्टेडियम प्रभारी महेश्वर सिंह नेगी ने बताया कि 2 फरवरी को भी खेलो इंडिया अनुसूचित जनजाति के पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के लिए ट्रायल हुआ था, बच्चे कम आए थे। इसलिए सोमवार को पुनः यह ट्रायल किया गया। इसमें चयनित खिलाड़ी छत्तीसगढ़ में होने वाले खेलो इंडिया ट्रायल नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें ऊधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल से 40 पुरुष व 30 महिला खि...