मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ ब्वॉयज फुटबॉल चैम्पियनशिप के लिए बिहार के 35 फुटबॉलर शहीद खुदीराम बोस मैदान में सुबह-शाम पसीना बहा रहे हैं। कैंप अब अंतिम चरण में है और बिहार टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों ने अपनी शक्ति झोंक दी है। गोलरक्षक, डिफेंस और फारवार्ड पोजीशन के लिए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। जिला खेल विभाग और बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे कैंप में सूबे के विभिन्न जिलों से युवा फुटबॉलर ट्रेनिंग ले रहे हैं। जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार और मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के असगर हुसैन ने संयुक्त रूप से बताया कि सासाराम एकलव्य फुटबॉल सेंटर के कोच महताब आलम और पूर्णिया एकलव्य फुटबॉल सेंटर के कोच रॉबिन सोरेन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.