पटना, अप्रैल 11 -- बिहार में चार से 15 मई तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के प्रतीक और शुभंकर का अनावरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को करेंगे। इसके साथ ही गेम्स के एंथम और जर्सी का अनावरण पटना स्थित ज्ञान भवन में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार व युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया भी मौजूद रहेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे, उपमुख्यमंत्री सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा आदि मौजूद रहेंगे। राज्य के पांच जिलों पटना, राजगीर (नालंदा), गया, भागलपुर और बेगूसराय में खेलो इंडिया आयोजित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.