रुद्रपुर, फरवरी 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरुवार को फीफा के 'फुटबॉल फॉर स्कूल' (एफ4एस) कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विधायक शिव अरोरा ने किया। यह कार्यक्रम फीफा, ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) और जवाहर नवोदय विद्यालय की संयुक्त पहल है। विधायक शिव अरोरा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 का उल्लेख करते हुए शिक्षा में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एक फुटबॉल भी बच्चों में खेल के प्रति जुनून पैदा कर सकती है और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकती है। उन्होंने बताया कि जिले के 144 विद्यालयों में लगभग 2032 फुटबॉल वितरित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों में फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ेगी और मजबूत खेल संस्कृति का विकास होगा। विद्यालय की प्राचार्य कंचन जोशी ने शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.