मेरठ, दिसम्बर 5 -- मवाना। मवाना खुर्द स्थित रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार से तीन दिवसीय खेलोत्सव का शुभारंभ हुआ। छात्र छात्राओं ने खेल भावना को प्रेरित करती हुई मशाल की स्थापना की तथा परेड कर अतिथियों को सलामी दी। मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि ने धावकों को हरी झंडी दिखाकर खेलों का शुभारंभ किया। खेलोत्सव में विभिन्न दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, बैलून बर्स्टिंग रेस, ऑब्जेक्ट कलेक्टिंग रेस आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र तथा मेडल प्रदान किए जाएंगे। रुद्रा ग्रुप के चेयरमैन और उर्जा मंत्री डॉ सोमेन्द्र तोमर तथा प्रधानाचार्या डॉ शिवानी सिंह ने सभी अतिथियों को शॉल तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अत...