गंगापार, दिसम्बर 23 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। किसी भी खेल में विजेता से अधिक उपजेता का महत्व होना चाहिए, क्योंकि यदि उपजेता न होता तो विजेता को जीत सिद्ध करने का कोई आधार ही न होता। उक्त विचार मंगला प्रसाद इंटर कॉलेज बामपुर में मंगलवार को आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के प्रबंधक अश्वनी कुमार ने व्यक्त किया। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक अश्विनी कुमार रहे। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में कक्षा 10 के कार्तिकेय द्विवेदी प्रथम तथा भावेश प्रताप सिंह कक्षा 9 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में जान्हवी पाल कक्षा 9 प्रथम व सानिया कुशवाहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 व 12 में बालक वर्ग में प्रथम स्थान हर्ष द्विवेदी तथा कक्षा 11 में उत्कर्ष तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्...