गाज़ियाबाद, मार्च 24 -- गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय पराक्रम स्पोर्ट्स मीट का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। विश्विद्यालय के कुलपति डॉ. डीके शर्मा एवं प्रतिकुलाधिपति डॉ.अंजुल अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। मुख्य अतिथि आईपीएस आलोक शर्मा ने छात्रों को मानसिक और शारीरिक विकास के लिए नियमित रूप से खेलों में भाग लेने की प्रेरणा दी। डॉ. नवनीत शर्मा, डॉ. नवनीत शर्मा, डॉ. निर्दोष अग्रवाल, हिमांशु, अमित आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.