सहारनपुर, दिसम्बर 3 -- देवबंद के गांव तल्हेड़ी बुजुर्ग स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान खेलों में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या रेणु शर्मा ने कहा कि खेल केवल शरीर को मजबूत ही नहीं बनाते, बल्कि हमें टीम भावना, अनुशासन और साहस भी सिखाते हैं। कहा कि खेलों मे रोजगार के अवसर भी तलाशे जा सकते है। इस मौके पर चेयरमैन प्रमोद त्यागी व सोमदत्त शर्मा समेत स्कूल प्रबंधन ने वर्ष भर खेलों में उम्दा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...