रुद्रपुर, फरवरी 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। हल्द्वानी में आयोजित होने वाले एक फर्जी क्रिकेट टूर्नामेंट का खुलासा होने पर पूर्व विधायक नारायण पाल ने रुद्रपुर में प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें इस फर्जी टूर्नामेंट की सूचना मिली, उन्होंने तत्काल पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। शिकायत मिलते ही नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आयोजक को गिरफ्तार कर लिया। इसके लिए नारायण पाल ने नैनीताल पुलिस की सराहना की। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा 'उत्तराखंड सोल्जर' टीम को खरीदा गया था। पाल ने खेलों के नाम पर हो रही ठगी से खिलाड़ियों और आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस तरह के मामलों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की धोखाधड़ी रोकी जा सके। राजनीतिक सवालों प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.