मुरादाबाद, मार्च 18 -- खत्री हितकारिणी सभा व महिला हितकारिणी सभा का मंगलवार को शहनाई मंडप में होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। वहीं, पुष्प होली में सभी ने खूब आनंद लिया। साथ ही भजन संध्या से माहौल भक्तिमय हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में एजीएम बैंक ऑफ बड़ौदा नीरज टंडन और विशिष्ट अतिथि प्रो. सुधीर अरोड़ा ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सर्वप्रथम समाज के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसमें 75 वर्ष आयु पूर्ण करने और विवाह को 50 वर्ष पूर्ण करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके बाद भजन संध्या आयोजित हुई। जिसमें गायक राजकुमार गोस्वामी ने भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। अंत में फूलों की होली भी खेली गई। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.