पीलीभीत, दिसम्बर 4 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया भिंडारा निवासी मुकेश उप्रेती ने थाना न्यूरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र वैभव उप्रेती 30 नवंबर को सुबह साढ़े 10 बजे खेलने के लिए गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश भी की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी न्यूरिया सुभाष मावी ने बताया कि बालक की तलाश की जा रही है, जल्द उसको बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...