देवघर, फरवरी 14 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर के सलोनाटांड़ मोहल्ला निवासी बिरजू महथा की 11 वर्षीया पुत्री बिंदु कुमारी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना के 24 घंटे बाद भी बच्ची का सुराग नहीं मिलने पर परिजन थाना पहुंचे व खोजबीन की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, बिंदु कुमारी गुरुवार दोपहर स्कूल से घर लौटी थी। भोजन करने के बाद घर के बगल एक खाली भूखंड में खेलने चली गई। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और आसपास खोजबीन शुरू की। मोहल्ले के घर-घर जाकर पूछताछ की गई, लेकिन बच्ची के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों ने बताया कि बच्ची के साथ खेलने वाले अन्य बच्चों से भी पूछताछ की गई, किंतु किसी ने उसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग हाथ नहीं लगा तो परिजन शाम करीब चार बजे नगर ...