छपरा, दिसम्बर 18 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के रामपुर नूरनगर गांव स्थित एक पोखरे में डूबने से पांच वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। घटना बुधवार की देर शाम की बताई गई है। मृत बच्ची इसी गांव के मुरारी नट की पुत्री खुशी कुमारी बताई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि वह पोखरे के पास खेल रही थी कि गहरे पानी में डूब गई। शव के उपलाने के बाद ग्रामीणों की नजर पड़ी और शव को बाहर निकाला गया। सूचना के बाद सीओ अविनाश कुमार व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची के पिता एक मिठाई दुकान पर काम करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मुखिया नागेंद्र मांझी, बीडीसी धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। - सरयू नदी की रेत पर पॉलीथिन में पैक दो शव मिले यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.