अररिया, फरवरी 18 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लहटोरा वार्ड संख्या एक में खेलने के दौरान असंतुलित होकर गर्म माड़ में गिर जाने से एक बालक बुरी तरह झुलस गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में बालक का इलाज किया जा रहा है। बालक अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के लहटोरा वार्ड संख्या एक निवासी जावेद अंसारी का बेटा बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.