अमरोहा, फरवरी 16 -- मंडी धनौरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय बालक को खेलने का झांसा देकर शनिवार शाम गांव के ही निवासी एक युवक ने कुकर्म किया। पीड़ित के शोर मचाने पर परिजनों ने आरोपी को पकड़ते हुए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी व पीड़ित को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति गांव में ही दूध की डेयरी चलाता है। उनका 11 वर्षीय पुत्र कक्षा छह का छात्र है। आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाला दिव्यांशु शनिवार देर शाम डेयरी पर दूध लेने आया था, तब डेयरी संचालक का बेटा वहां अकेला बैठा था। आरोप है कि बालक को खेलने का झांसा देकर आरोपी युवक बहला फुसलाकर छत पर ले गया। आरोपी ने वहां बालक के साथ कुकर्म किया। इस बीच पीड़ित बालक के शोर मचाने पर उ...