गंगापार, फरवरी 20 -- घर के सभी लोग अवसान माता की पूजा कर रहे थे। उसी बीच एक बच्ची खेलते हुए अचानक छत पर गई और पानी से भरी बाल्टी में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। पूजा के बाद बच्ची की खोजबीन हुई तो वह छत पर मृत पड़ी मिली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बहरिया थाना के फजिलावाद उर्फ कालूपुर निवासी सुशील केशरवानी के घर में गुरुवार को आवसान माता की पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। पास पड़ोस की महिलाएं एकत्र होकर देवी गीत गा रहीं थीं। इसी बीच सुशील की एक वर्षीय बेटी शैलवी घर से खेलते हुए छत पर चली गई। छत पर एक बाल्टी में पानी भरा हुआ था, शैलवी उसी बाल्टी में मुंह के बल गिर पड़ी और तड़प कर दम तोड दी। पूजा के बाद काफी देर तक शैलवी घर में नहीं दिखाई दी तो उसके परिजन ढूंढने लगे। काफी खोजबीन के बाद शैलवी का पता नहीं चला तो लोग छत पर खोजने पहुंचे त...