महाराजगंज, फरवरी 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गो के टोला मंगलडीह में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। दोपहर से खेलते समय गायब एक दो वर्षीय मासूम की पानी भरे खुले गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। शाम को उसका शव परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ग्राम बड़गो के टोला मंगलडीह निवासी नसीम का दो वर्षीय मासूम बेटा कुछ बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था। बताया जा रहा है कि खेलते समय अचानक गेंद नाली में गिर गई। मासूम बच्चा उसी गेंद को निकालने के चक्कर में नाली के पास मौजूद पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा और डूब गया। काफी देर तक तक मासूम नहीं दिखा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश करने के बाद बच्चे का शव घर के पास स्थित पानी भरे खुले गड्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.