औरैया, जनवरी 19 -- औरैया, संवाददाता। शहर के नारायणपुर मोहल्ले में सोमवार सुबह एक दो वर्षीय बच्ची खेलते समय छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बेहोशी की हालत में परिजन उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे शौ शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। नारायणपुर निवासी तौसीफ की दो वर्षीय पुत्री आरजू सोमवार सुबह अपनी मां के साथ छत पर खेल रही थी। खेलते-खेलते अचानक वह नीचे गिर गई और घायल हो गई। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी हालत चिंताजनक बनी रही। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...