फिरोजाबाद, जनवरी 5 -- रामगढ़ थाना क्षेत्र से सोमवार सुबह घर के बाहर खेलते समय वीरेश का चार वर्षीय पुत्र प्रशांत और उसकी साली के दो पुत्र चंदन और कुंदन गायब हो गए थे। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में उनकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद वीरेश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत तीन घंटे में तीनों बच्चों को बरामद कर लिया। तीनों बच्चे परिजनों को सौंप दिए। थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि तीन बच्चे घर के सामने खेलते समय गायब होने की सूचना मिली थी। तीनों बच्चे बरामद कर परिजनों को सौंप दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...