नई दिल्ली, जनवरी 30 -- यूपी के हरदोई जिले में एक छोटा सा गुब्बारा आठ माह के मासूम बच्चे की मौत का कारण बन गया। गले में गुब्बारा फंसने से दम घुटने पर सिपाही के बेटे की मौत हो गई। घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कस्बे स्थित पाली थाना परिसर में तैनात सिपाही टीटू न्यायालय में कोर्ट पैरोकार हैं। थाना परिसर स्थित आवास में अपनी पत्नी सुषमा, आठ माह के बेटे सूर्यांश और 12 वर्षीय भांजी संग रहते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सिपाही टीटू डाक लेकर हरदोई चले गए। तब घर में सुषमा, भांजी और मासूम सूर्यांश थे। बताते हैं कि दोपहर करीब 11 बजे अकेले खेलते-खेलते सूर्यांश ने गुब्बारा मुंह में डाल लिया, जो सांस की नली में जाकर फंस गया। इससे वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद सुषमा ने बच्चे को शांत देखा तो उसे सोता समझा। इसके बाद घरेलू काम में जुट गईं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.